Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी दिशा पाटनी

एक्ट्रेस दिशा पटानी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फिट और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर वह हमेशा सुर्खियां में बनी रहती हैं। उनका वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल हर किसी के लिए इंस्पिरेशन है। दिशा पटानी जल्दी ही एक्टर अक्षय कुमार के अपोजिट पहली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो 25 साल बड़े अक्षय कुमार के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगी। रोमांस के साथ फिल्म में अक्षय और दिशा की कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

इसमें कोई संदेह नहीं कि खूबसूरती, फिटनेस और स्टाइलिश अंदाज में अव्वल दिशा पटानी ने ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)’, ‘बागी 2’ (2018) और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ (2022) जैसी अनेक फिल्मों में अपने ग्लैमरस अंदाज में आॅडियंस के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है।

13 जून, 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में पैदा हुई दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ से पढ़ाई की और बाद में मॉडलिंग करने लगीं। उस दौरान उन्होंने अनेक म्यूजिक वीडियो करते हुए अपने स्टाइल ने लोगों का दिल जीत लिया। दिशा पटानी ने अपने बिकिनी लुक्स के अलावा एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ अफेयर को लेकर भी जमकर सुर्खियां बटोरीं। टाइगर के साथ दिशा शादी करना चाहती थीं लेकिन टाइगर अपनी प्रोफैशनल लाइफ पर फोकस करने के चक्कर में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस तरह दोनों अलग हो गए।

‘वेलकम टू द जंगल’ के अलावा दिशा एक इंग्लिश फिल्म ‘होलीगार्ड सागा- द पोर्टल आॅफ फोर्स’ भी कर रही हैं। विशाल भारव्दाज की शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टॉरर एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी दिशा पटानी का कैमियो अपीरियंस होगा। यह फिल्म अगले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही है।

लेकिन सबसे खास देखने वाली बात होगी कि अक्षय कुमार के साथ दिशा पटानी के रोमांस को आडियंस का किस तरह का रिस्पॉंस मिलता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img