Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

LPG Price: एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती, जानें दिल्ली से लखनऊ तक नया रेट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में 1 दिसंबर कई अहम बदलावों के साथ शुरू हुआ है। इन्हीं बदलावों में एलपीजी सिलेंडर के दाम भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी घरेलू उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। हालांकि, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 10 रुपये की कटौती की गई है। इस कमी से होटल-रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

कीमतों में हुई 10 रुपये की कटौती के बाद अब देश के चारों महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम लागू हो गए हैं। दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में यह कीमत 1694 रुपये से घटकर 1684 रुपये पर आ गई है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर अब 1542 रुपये की जगह 1531.50 रुपये में मिलेगा। इसी तरह चेन्नई में भी वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 1750 रुपये से घटकर 1739.50 रुपये हो गई है।

दूसरी तरफ घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 1 दिसंबर को भी कोई बदलाव नहीं किया गया। इसी वजह से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अब भी 853 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, करगिल में 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये, जबकि बागेश्वर में 890.50 रुपये है।

बता दें कि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत पिछले महीने भी 853 रुपये पर अपरिवर्तित रही थी। इससे पहले अप्रैल में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी

राज्य के स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और रसोई गैस की कीमतों में संशोधन करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की बेंचमार्क कीमतों और विदेशी विनिमय दर की औसत लागत के आधार पर नए दाम तय करती हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन, चार महीने पहले फेफड़ों में हुआ था संक्रमण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम...

Puducherry CM Oath: पुदुचेरी में NDA सरकार का गठन, रंगासामी एन ने ली शपथ, दो नए मंत्री शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पुदुचेरी की राजनीति के दिग्गज...

NEET UG 2026: NEET-UG रद्द, FAIMA ने NTA के स्थान पर नया परीक्षा निकाय बनाने की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल...
spot_imgspot_img