Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

IndiGo: सोमवार को भी हवाई यात्रा प्रभावित, अब तक दिल्ली में 134 और कर्नाटक में 127 उड़ानें रद्द

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइंस का परिचालन संकट सोमवार को भी जारी रहा। दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने और देरी होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एडवाइजरी जारी की। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस अवश्य चेक करें, ताकि अचानक कैंसिलेशन या देरी की स्थिति में असुविधा न हो। दिल्ली एयरपोर्ट पर आज इंडिगो की 134 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 75 प्रस्थान और 59 आगमन वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। वहीं, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी 127 उड़ानें रद्द होने की पुष्टि हुई है।

डीजीसीए नोटिस पर जवाब देने के लिए इंडिगो ने मांगा अतिरिक्त समय

इंडिगो एयरलाइंस ने डीजीसीए द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांग लिया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 6 दिसंबर को यह नोटिस जारी किया था, जिसमें इंडिगो में उत्पन्न परिचालन संकट पर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

नोटिस में कहा गया था कि एयरलाइन की परिचालन योजना में बड़ी चूक हुई है और संसाधनों के प्रबंधन में गंभीर कमी दिखाई देती है। डीजीसीए ने सीईओ पीटर एल्बर्स और सीओओ तथा अकाउंटेबल मैनेजर पोर्केरास को संबोधित नोटिस में स्पष्ट तौर पर लिखा कि संकट का मुख्य कारण नए एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों को लागू करने के लिए उचित तैयारी न होना है। ऐसे में एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए, इस पर जवाब मांगा गया था।

सरकार कर रही है विस्तृत जांच

डीजीसीए ने इंडिगो को जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जिसकी अवधि रविवार को समाप्त हो गई। हालांकि, इंडिगो ने रविवार को ही पत्र भेजकर जवाब दाखिल करने के लिए 8 दिसंबर तक का समय मांगा है।

उधर, केंद्र सरकार ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। गठित चार सदस्यीय समिति यह जांच कर रही है कि क्या इंडिगो ने अक्टूबर तक समय गंवाया और एफडीटीएल नियमों के कार्यान्वयन में किसी प्रकार की ढील लेने की कोशिश की। सरकार का मानना है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन होने के बावजूद इंडिगो ने नए नियमों को लागू करने के लिए पर्याप्त योजना नहीं बनाई, जिसके कारण देशभर में परिचालन संकट उत्पन्न हुआ।

610 करोड़ का रिफंड और 3,000 से अधिक बैगेज लौटाए

सरकार के सख्त निर्देशों के बाद इंडिगो ने रविवार शाम तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी कर दिया है। इसके अलावा एयरलाइन ने 3,000 से अधिक बैगेज यात्रियों को लौटा दिए हैं। इसकी जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को दी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img