जनवाणी संवाददाता |
ऊन: केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के धरने पर कस्बा ऊ न के किसानों ने खाद्य सामग्री के साथ दिल्ली कूच किया।
केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली में धरना रत हैं इस संबंध में कस्बा ऊ न के किसानों ने दो ट्रक खाद्य सामग्री के एकत्र कर दर्जनों किसानों के साथ दिल्ली कूच किया किसानों का कहना है कि जब तक तीनों षि कानून तथा एमएसपी मूल्य पर फसल की खरीद की गारंटी सरकार नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
खाद्य सामग्री ले जाने वालों में सत्यवीर, देशपाल, सुमित चौधरी, संजीव चौधरी, पिंटू चौधरी, सतीश, घनश्याम, विक्रम, प्रताप, चंद्रपाल, मीनू, जयदेव सिंह, ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।

