Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

Share Market Today: शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी, Sunsex-Nifty फिसले

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और दिग्गज शेयरों में दबाव के चलते शुरुआती तेजी ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कारोबार के शुरुआती सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही फिसलकर गिरावट के दायरे में आ गए।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 379.86 अंकों की मजबूती के साथ 84,258.03 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 109.55 अंक चढ़कर 25,899.80 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों ने अपनी बढ़त गंवा दी।

लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, सेंसेक्स 244.98 अंक गिरकर 83,627.36 पर और निफ्टी 74.30 अंक टूटकर 25,716.70 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 90.22 के स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का प्रदर्शन

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। वहीं, इटरनल, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने बाजार में मजबूती दिखाई।

टीसीएस और एचसीएल टेक के नतीजों से आईटी शेयरों पर दबाव

आईटी सेक्टर के दिग्गज शेयरों पर कमजोर तिमाही नतीजों का असर देखने को मिला। देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस ने दिसंबर तिमाही में 13.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,657 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कंपनी के अनुसार, नए श्रम कानूनों के एकमुश्त प्रभाव के कारण मुनाफे में गिरावट आई। वहीं, एचसीएल टेक ने वित्त वर्ष 2026 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 11.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया।

खुदरा महंगाई तीन महीने के उच्च स्तर पर

आर्थिक मोर्चे पर, दिसंबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर तीन महीने के उच्च स्तर 1.33 प्रतिशत पर पहुंच गई। खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी इसके पीछे मुख्य वजह रही। हालांकि, यह आंकड़ा भारतीय रिजर्व बैंक की न्यूनतम सहनशीलता सीमा से नीचे बना हुआ है।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक मामूली गिरावट में रहा। वहीं, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।

कच्चा तेल और निवेशकों की गतिविधि

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.06 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 3,638.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,839.32 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

गौरतलब है कि सोमवार को सेंसेक्स 301.93 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,878.17 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 106.95 अंक या 0.42 प्रतिशत चढ़कर 25,790.25 के स्तर पर पहुंचा था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img