Thursday, June 4, 2026
- Advertisement -

UP School: स्कूलों की छुट्टियों में बढ़ोतरी, डीएम ने जारी किए नए आदेश

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: यूपी के मेरठ में कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा बोर्ड, मदरसा बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से संबंधित सभी स्कूलों में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 9 तक की कक्षाएं 13 और 14 जनवरी को बंद रहेंगी।

कक्षा दस से बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। परीक्षाएं पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों से इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही, अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों की उचित देखभाल करें।

घना कोहरा छाने से दृश्यता भी बेहद कम रही

मेरठ में देर रात घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ाके की ठंड ने आमजन को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है, और ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ाई

रात और दिन दोनों ही सर्द होते जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण तापमान लगातार गिर रहा है, और सर्द हवाओं ने ठिठुरन को और बढ़ा दिया है।

ठंड का सबसे अधिक असर मजदूरों और खुले में काम करने वालों पर

ठंड का असर खासकर मजदूर वर्ग, रिक्शा चालकों, ठेले वालों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड इतनी तेज हो रही है कि लोग आग के पास बैठने को मजबूर हैं। घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रेन और बसों की आवाजाही भी प्रभावित

कई स्थानों पर दृश्यता इतनी कम हो गई है कि दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही, ट्रेन और बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट

पिछले दिनों तापमान में आई बढ़ोतरी के बाद सोमवार को प्रदेश के मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तापमान में आई गिरावट के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात के समय शीत लहर और पाले की संभावना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 3.9 डिग्री के साथ शीत लहर ने दस्तक दी है। मंगलवार को तराई क्षेत्र में घने कोहरे और शीत लहर की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा बदलकर उत्तरी-पश्चिमी हो गई है। इसके कारण पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट आई है।

शीतलहर जैसी स्थिति बनी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि आगामी 48 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।

ठंड से राहत की उम्मीद

प्रदेश के उत्तरी तराई इलाकों में घने कोहरे के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरे के पड़ने का अनुमान है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंट जाएगा और धूप निकलने से ठंड से राहत मिलेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...
spot_imgspot_img