Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

Indian Army Day: सेना दिवस पर प्रधानमंत्री ने सैनिकों की वीरता और समर्पण को किया नमन, बताया राष्ट्र रक्षा का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय सेना की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है और सबसे कठिन परिस्थितियों में भी अडिग संकल्प के साथ देश की रक्षा करती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्र उनकी साहसिकता और दृढ़ प्रतिबद्धता को सम्मानित करता है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हमारे सैनिक निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं, जो सबसे कठिन परिस्थितियों में भी अडिग संकल्प के साथ देश की रक्षा करते हैं। कर्तव्य के प्रति उनकी भावना देशभर में विश्वास और कृतज्ञता की भावना उत्पन्न करती है। मोदी ने यह भी कहा कि देश उन वीरों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है जिन्होंने अपने कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दीं शुभकामनाएं

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भारतीय सेना देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा में हमेशा अडिग रही है। हमारे सैनिक न केवल सीमाओं की सुरक्षा करते हैं, बल्कि आपदा, संकट और मानवीय सहायता के समय भी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उनका अटूट ‘राष्ट्र प्रथम’ का भाव हर भारतीय को निरंतर प्रेरित करता है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “सेना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर, मैं भारतीय सेना के वीर जवानों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र उनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और भारत की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को नमन करता है।

रक्षा मंत्री ने कहा, सीमाओं पर सतर्कता और संकट की घड़ी में दृढ़ संकल्प के साथ खड़ी भारतीय सेना ने अपने पेशेवर कौशल, अनुशासन और मानवीय सेवा के माध्यम से वैश्विक सम्मान अर्जित किया है। हमारी सरकार एक आधुनिक, आत्मनिर्भर और भविष्य के लिए तैयार सेना के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कृतज्ञ राष्ट्र गर्व और सम्मान के साथ अपने सैनिकों के साथ एकजुट खड़ा है।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का संदेश

सेना दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा, “मैं भारतीय सेना के वीर अधिकारियों, जवानों और पूर्व सैनिकों को नमन करता हूं। देश की सुरक्षा में उनका अडिग साहस, अनुशासन और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता है। हम भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा और अडिग प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं। इस पावन अवसर पर हम कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को गहरी कृतज्ञता के साथ स्मरण करते हैं।”

गृह मंत्री अमित शाह का संदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “उनके शौर्य की गूंज हमारे इतिहास के पन्नों में दर्ज है, जो हर पीढ़ी के भारतीयों में देशभक्ति की प्रचंड ज्वाला प्रज्वलित करती है। कर्तव्य पथ पर सर्वस्व अर्पित करने वाले उन वीर हृदयों को मेरा कोटि-कोटि नमन।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे का संदेश

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने कहा, “भारतीय सेना दिवस के अवसर पर हम अपने वीर जवानों, पूर्व सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं। भारतीय सेना हमारे राष्ट्र की अडिग ढाल के रूप में खड़ी है, कठिन से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करती हुई, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के समय स्थिरता बनाए रखती हुई और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान निस्वार्थ व अटूट सहयोग प्रदान करती हुई। आपका अदम्य साहस, उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता और निस्वार्थ बलिदान की भावना भारत को सुरक्षित रखती है, जिसके लिए राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेगा।”

राहुल गांधी ने भी सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “देश की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।”

सेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है, जो फील्ड मार्शल के.एम. करियाप्पा द्वारा 1949 में अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती जनरल सर एफ.आर.आर. बुचर का स्थान लेकर भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभालने की याद में मनाया जाता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img