Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा सड़क हादसा, सेना के 4 जवान शहीद, 9 घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह-चंबा मार्ग के खन्नी टॉप के पास एक सड़क हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सेना का बुलेटप्रूफ वाहन नजदीकी पोस्ट की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और यह लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 17 जवान सवार थे।

सेना और पुलिस ने तुरंत मौके पर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में चार जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि नौ घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर स्थिति वाले जवानों को उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में विशेष उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। बाकी घायलों का इलाज नजदीकी सैन्य चिकित्सा केंद्रों में चल रहा है। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img