Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Sharad Pawar: सुनेत्रा पवार के Deputy CM बनने की खबरों पर शरद पवार बोले- मुझे शपथ ग्रहण की कोई जानकारी नहीं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबरों के बीच एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार ने इन अटकलों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। बारामती में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस कथित शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी केवल मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिये मिली है।

शरद पवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मुझे शपथ ग्रहण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह फैसला एनसीपी ने लिया होगा। हमें इसके बारे में खबरों से ही पता चला है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या पवार परिवार का कोई सदस्य इस समारोह में शामिल होगा, तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं है, तो इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा।

दोनों गुटों के विलय को लेकर कही ये बात

एनसीपी-एसपी प्रमुख ने बताया कि एनसीपी-एसपी और अजित पवार गुट के बीच साथ काम करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी और इस पर जल्द फैसला लिया जाना था। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे नेताओं ने इस दिशा में पहल की थी और संभव है कि उन्हीं लोगों ने कुछ निर्णय लिए हों।

‘अजित की इच्छा पूरी होनी चाहिए’

शरद पवार इस दौरान अपने दिवंगत भतीजे अजित पवार को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों का एकजुट होना अजित पवार की इच्छा थी और उन्हें लगता है कि अब वह इच्छा पूरी होनी चाहिए। शरद पवार के मुताबिक, अजित पवार एक सक्षम और जनसमर्पित नेता थे, जो लोगों की समस्याओं को गहराई से समझते थे।

एनडीए में जाने के सवाल पर साफ जवाब

मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि यदि दोनों गुटों का विलय होता है तो क्या वह एनडीए का हिस्सा बनने पर विचार करेंगे, शरद पवार ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “यह सब आपकी तरफ से चल रहा है, यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।”

नई पीढ़ी आगे बढ़ाएगी विरासत

शरद पवार ने कहा कि अजित पवार के निधन से सभी को गहरा सदमा लगा है, लेकिन अब मजबूती से आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत, मूल्य और कार्यशैली को आगे बढ़ाएगी और जनता की सेवा का सिलसिला जारी रहेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...
spot_imgspot_img