जनवाणी ब्यूरो |
दादरी: दादरी गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब अज्ञात वाहन ने एक महिला और एक पुरुष को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति, सरिता टंडन, घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को मोर्चरी भेजा और मामले की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक, जो खतौली के शिवपुरी निवासी थे, अपने परिवार के साथ पैदल नगली तीर्थ परिक्रमा के लिए जा रहे थे। मृतकों में सरला (58 वर्ष) पत्नी राजेंद्र और हरिओम टंडन (55 वर्ष) शामिल थे। पुलिस के अनुसार, सीओ दौराला, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि मृतकों की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

