Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

LPG Gas Price: बजट से पहले महंगाई का दूसरा झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ीं कीमतें

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट से ठीक पहले आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 49 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 फरवरी से लागू हो गई है। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

नई दरों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब बढ़कर 1,740.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

किस शहर में कितनी बढ़ी कीमतें

दिल्ली: अब 19 किलो का सिलेंडर 1,691.50 रुपये की जगह 1,740.50 रुपये का मिलेगा।

कोलकाता: पहले 1,795 रुपये का था, अब 1,844.50 रुपये का हो गया।

मुंबई: अब 1,642.50 रुपये की जगह 1,692 रुपये में मिलेगा।

चेन्नई: पहले 1,849.50 रुपये का था, अब 1,899.50 रुपये का हो गया।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर

घरेलू उपयोग के 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस श्रेणी में आखिरी बार कीमतों में संशोधन 8 अप्रैल 2025 को हुआ था। वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों में 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: 853 रुपये

कोलकाता: 879 रुपये

मुंबई: 852.50 रुपये

चेन्नई: 868.50 रुपये

लखनऊ: 890.50 रुपये

अहमदाबाद: 860 रुपये

हैदराबाद: 905 रुपये

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img