Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

UP: सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव की मौजूदगी में नेताओं ने किया स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पूर्व बसपा मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इससे पहले ही उनके सपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, और आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस अवसर पर तीन महिला नेत्रियों समेत कई नेता भी सपा में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, “अखिलेश यादव से मेरे पुराने रिश्ते हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूँ। उनके बताए रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होगी। पार्टी मजबूत होगी तो प्रदेश और समाज भी मजबूत होंगे।”

इस अवसर पर उन्होंने सपा की उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता, छात्रों को लैपटॉप और युवाओं को नौकरी देने जैसी पहल पहली बार सपा द्वारा की गई। बातचीत के दौरान उन्होंने शेरो-शायरी का भी सहारा लिया और अंत में ‘जय समाजवाद’ के नारे के साथ अपनी बात पूरी की।

पार्टी को मिला नया चेहरा

नसीमुद्दीन सिद्दीकी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाते हैं। बसपा में मंत्री रहते हुए उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ मजबूत रही है। सपा में उनके शामिल होने से पार्टी को एक प्रभावशाली मुस्लिम नेता का चेहरा मिला है, जो आजम खां के जेल में रहने के बाद पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह कदम सपा को आगामी चुनावों में लाभ पहुंचा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...
spot_imgspot_img