जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला BSE Sensex 83.85 अंक यानी 0.10 प्रतिशत टूटकर 82,542.91 अंक पर पहुंच गया।
वहीं 50 शेयरों पर आधारित Nifty 50 21.80 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,449.30 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
रुपये में स्थिरता
मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.66 के स्तर पर स्थिर बना हुआ है। शुरुआती सत्र में रुपये में कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला।बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक संकेतों और निवेशकों की सतर्कता के चलते बाजार पर दबाव बना हुआ है। दिन के आगे के कारोबार में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी।

