Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Uttarakhand News: धामी मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरे, खजान दास और भरत सिंह चौधरी समेत मंत्रियों ने ली शपथ

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में आज पांच नए मंत्रियों ने शपथ ली। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से मंत्रिपद की शपथ ली।

नवरात्र के दूसरे दिन हुई इस शपथग्रहण समारोह में सबसे पहले खजान दास को शपथ दिलाई गई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ पूरी की।

कैबिनेट विस्तार में संतुलन और रणनीति

राज्य में लंबे समय से चर्चा में रहे कैबिनेट विस्तार पर आज विराम लग गया। वर्तमान में कैबिनेट में पांच खाली पद थे, जिन्हें नए मंत्रियों से भरा गया। नए मंत्रियों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज के रिकॉर्ड और क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को ध्यान में रखकर किया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य सरकार के बीच कई दौर की वार्ता के बाद नवरात्र का शुभ मुहूर्त इस विस्तार के लिए चुना गया।

मैदान और पहाड़ का संतुलन

धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाए रखा गया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले हैं। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। इस बार तीन विधायक पहली बार कैबिनेट में शामिल हुए हैं, जबकि दो पुराने मंत्रियों को फिर मौका दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Noida Airport: नोएडा में कल से शुरू होगी नई उड़ान, आज सीएम योगी और कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को...

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here