नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। Indian Institute of Technology Roorkee ने JEE एडवांस्ड 2026 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का आयोजन 18 मई 2026 को किया जाएगा। देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।
दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा
आईआईटी रुड़की के अनुसार परीक्षा दो अनिवार्य पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रश्न पत्र समय
पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
पेपर 2 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सभी अभ्यर्थियों के लिए दोनों प्रश्न पत्रों में शामिल होना अनिवार्य होगा। किसी एक प्रश्न पत्र में अनुपस्थित रहने पर अभ्यर्थी को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
जेईई मेन परीक्षा में निर्धारित कटऑफ प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र अनिवार्य दस्तावेज होगा। इसके बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
प्रवेश पत्र में होंगी ये जानकारियां
प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी का नाम, अनुक्रमांक, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।
परीक्षा केंद्र पर फोटो पहचान पत्र जरूरी
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। बिना फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर “JEE Advanced 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण संख्या, जन्मतिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें।
जानकारी जमा करने के बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।

