जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: थाना कोतवाली मंडी क्षेत्र स्थित म्युनिसिपल कॉलोनी में शनिवार तड़के एक मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में आग लगने की घटना सामने आई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मई 2026 को प्रातः लगभग 5:20 बजे अखिलेश मित्तल पुत्र जनेश्वर प्रसाद मित्तल निवासी मकान संख्या 35, म्युनिसिपल कॉलोनी, लाल दास बाड़ा रोड के मकान की प्रथम मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन बेहट रोड से फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किया गया।फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया। आग लगने से कमरे में रखे कपड़े, बर्तन रैक, दरवाजा, कुर्सी सहित अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं समय रहते आग पर काबू पा लेने से मकान के अन्य हिस्से सुरक्षित बच गए।
प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।चीफ फायर ऑफिसर प्रताप सिंह और फायर ऑफिसर ऋषभ पंवार के अनुसार घटना के बाद स्थिति सामान्य है तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

