Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

हथियार लेकर घूम रहे युवक का वायरल देखें वीडियो, अनहोनी की आशंका

  • कस्बा हर्रा में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम
  • हथियार लेकर घूम रहे युवक से ज्यादा किसी अनहोनी की आशंका

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: थाना के कस्बा हर्रा में सर्द रात में हाथ में हथियार लेकर घूम रहे युवक का वीडियो वायरल होने के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। इसे लेकर कस्बे के लोगों ने जहां युवक द्वारा हथियार लेकर घूमने को लेकर किसी अनहोनी की आशंका जताई गयी है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस वायरल वीडियो को लेकर सक्रिय हुई पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।

यह सनसनीखेज व अजीबो गरीब वाकिया सरूरपुर थाना के कस्बा हर्रा में रविवार की रात उस समय देखने को मिला जब कस्बे के एक मोहल्ले में कड़ाके की सर्दी रात के बावजूद गर्म कपड़े पहने एक युवक अवैध हथियार लेकर कस्बे की गलियों में लहराता फिर रहा है।

इसी मौहल्ला मे एक व्यक्ति के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त युवक की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया गया कि कस्बे के चौक बाजार मोहल्ले में एक व्यक्ति के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में उक्त युवक कड़ाके की ठंड और बारिश के बावजूद रविवार की अंशु है 3 बजे के करीब हाथ में हथियार लेकर गलियों में लेकर घूम रहा है।

यह पूरी वारदात यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जब रविवार की सुबह मकान मालिक द्वारा कैमरे को चेक किया गया, तो वह कैमरे में कैद युवक की हरकत को देखकर दंग रह गया। इसे लेकर जहां मोहल्ले के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते दहशत कायम हो गई।

इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जहां बाद में थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर युवक की तलाश में सरगर्मी से जुट गई है। इस संबंध में कस्बे के लोगों को कहना है कि युवक हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।

लोगों ने आशंका जताई है कि यदि युवक को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। वही इस संबंध में पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हथियार लेकर घूम रहे युवक की तलाश सरगर्मी के साथ की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img