नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी (जनरल) अधिकारी भर्ती 2026 की Phase-I (प्रीलिम्स) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक मेरिट लिस्ट PDF में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में शामिल है, वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी Phase-II परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
RBI Grade B Phase-I परीक्षा 13 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जबकि इसका परिणाम 25 जून 2026 को घोषित किया गया। उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जल्द ही RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
Phase-II परीक्षा कब होगी?
Phase-I में सफल उम्मीदवारों के लिए Phase-II परीक्षा 25 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस चरण में तीन अलग-अलग पेपर होंगे और सभी पेपरों में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र का पालन करना होगा, क्योंकि RBI परीक्षा की तारीख या केंद्र में किसी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं करेगा।
Phase-I परीक्षा पैटर्न
RBI Grade B Phase-I परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 200 अंकों के होते हैं। परीक्षा के लिए कुल 120 मिनट का समय निर्धारित है और प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय सीमा तय होती है।
विषयवार प्रश्नों का विवरण इस प्रकार है:
सामान्य जागरूकता – 80 प्रश्न (80 अंक)
रीजनिंग – 60 प्रश्न (60 अंक)
अंग्रेजी भाषा – 30 प्रश्न (30 अंक)
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड – 30 प्रश्न (30 अंक)
सामान्य जागरूकता का सेक्शन हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होता है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Opportunities@RBI” सेक्शन खोलें।
“Current Vacancies” या “Results” लिंक पर क्लिक करें।
RBI Grade B Phase-I Result 2026 के लिंक का चयन करें।
स्क्रीन पर खुली PDF में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो आपका चयन Phase-II परीक्षा के लिए हो गया है।
भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

