Friday, June 26, 2026
- Advertisement -

UP News: राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा, चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: राम मंदिर में चढ़ावा राशि में कथित गड़बड़ी के मामले के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार से ही उनके इस्तीफे की चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच, चढ़ावा राशि से जुड़े मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

चढ़ावा मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चढ़ावा राशि में कथित अनियमितता के मामले में नामजद आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, मामले में दर्ज एफआईआर के बाद जांच तेज कर दी गई है। जांच में एसआईटी (विशेष जांच दल) की प्राथमिक रिपोर्ट को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी तथ्यों की व्यापक जांच की जा सके।

विपक्ष ने उठाए जांच पर सवाल

मामले को लेकर विपक्षी दलों ने एफआईआर में किसी बड़े पदाधिकारी का नाम शामिल नहीं किए जाने पर सवाल उठाए हैं और जांच की निष्पक्षता को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच जारी रहेगी।

किन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर?

इस मामले का खुलासा होने के 19 दिन बाद और एसआईटी की सिफारिश के दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में चंपत राय के ड्राइवर रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, ट्रस्ट पदाधिकारी अनिल मिश्रा के रिश्तेदार अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा के अलावा गणना कर्मी मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र, गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव तथा कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

सभी आरोपियों पर कथित रूप से साजिश के तहत धोखाधड़ी कर चढ़ावा राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

RBI Grade B Result 2026: प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, Phase-II के लिए उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Bahubali 3: ‘बाहुबली 3’ को लेकर बढ़ी हलचल, प्रभास के एक इशारे ने फैंस की बढ़ा दी एक्साइटमेंट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here