नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का पहला टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। टीजर को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कई लोग अजय देवगन के एक्शन अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के एक डायलॉग को लेकर मीम्स की भी बाढ़ आ गई है।
टीजर को लेकर क्या बोले यूजर्स?
फिल्म के टीजर पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “चौहान का अनाउंसमेंट टीजर बवाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके एडिट्स की भरमार है। अजय देवगन अब मजा आएगा।”
एक अन्य यूजर ने लिखा, “‘Chauhaan’ का टीजर शानदार है और इसका एक्शन जबरदस्त लग रहा है।” वहीं एक और यूजर ने टिप्पणी की, “हम आपसे यही उम्मीद करते हैं अजय। क्या शानदार टीजर है, असली एक्शन हीरो की वापसी हो गई। उम्मीद है फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”
डायलॉग बना चर्चा का विषय
टीजर में अजय देवगन का एक डायलॉग “पठानों से कहना, चौहान आ रहा है” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस डायलॉग को शेयर करते हुए मीम्स और क्रिएटिव पोस्ट बना रहे हैं।
फिल्म के इस संवाद को लेकर एक्स (पूर्व में ट्विटर) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में पोस्ट और मीम्स देखने को मिल रहे हैं। टीजर रिलीज के साथ ही यह डायलॉग इंटरनेट पर चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है।

