Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

सात लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: मुनी की रेती पुलिस और एसओजी के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के तहत सात लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने स्मैक की तस्करी करने वाले दोनों लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। टिहरी गढ़वाल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के नेतृत्व में एसओजी की टीम और थाना मुनि की रेती द्वारा अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस ने वाहन से आ रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 96.95 ग्राम स्मैक बरामद की। इनके खिलाफ थाना मुनि की रेती में मुकदमा दर्ज किया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। मुनि की रेती थाना प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि टिहरी गढ़वाल में पुलिस रिकॉर्ड में स्मैक की सबसे बड़ी बरामदगी है। जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए आंकी जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img