जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली:शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
MCX पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना पिछली क्लोजिंग 1,45,758 रुपये के मुकाबले 2,082 रुपये (1.42%) की तेजी के साथ 1,47,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 9:48 बजे तक सोना 2,102 रुपये (1.44%) की बढ़त के साथ 1,47,860 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सोने ने 1,47,375 रुपये का नि
चला और 1,47,977 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।
वहीं, 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करती दिखी। इसका भाव पिछली क्लोजिंग 2,33,304 रुपये के मुकाबले 3,191 रुपये (1.36%) बढ़कर 2,36,495 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने तक चांदी 4,251 रुपये (1.82%) की तेजी के साथ 2,37,555 रुपये पर पहुंच गई थी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,36,495 रुपये का न्यूनतम और 2,38,216 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में तेजी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,191 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में लगातार दूसरे दिन आई कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने सोने-चांदी की कीमतों को समर्थन दिया है। डॉलर इंडेक्स घटकर 100.56 पर आ गया है, जबकि इससे पहले यह 101 के ऊपर था।
वहीं, कच्चे तेल की कीमतें भी अपेक्षाकृत नरम बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 72 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड लगभग 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर में कमजोरी और वैश्विक आर्थिक संकेतकों के चलते फिलहाल कीमती धातुओं में तेजी का रुख बना रह सकता है।

