जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: हरिद्वार से मथुरा दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस का शुक्रवार सुबह करीब दो बजे मोदीपुरम फेज-2 के पास अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित बस मेट्रो पुल के पिलर से जा टकराई। हादसे में तीन सवारी घायल हो गईं, जबकि 6-7 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
बस में गुजरात के 55 श्रद्धालु सवार थे। टक्कर से बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। सभी यात्री गुजरात के रहने वाले हैं जो की अलग-अलग तीर्थ स्थल से दर्शन कर कर हरिद्वार से अब मथुरा दर्शन के लिए जा रहे थे जब यह हादसा मोदीपुरम फेस टू के सामने हुआ। जिसमें बस का चालक और दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और अन्य कुछ सवारी मामूली तौर पर घायल हुई है।

