जनवाणी ब्यूरो |
दौराला: सकौती में हाईवे किनारे रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। युवक के बैग से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह हाईवे किनारे एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। बताया कि बैग से मिले पहचान पत्र से युवक की शिनाख्त लोनी देहात गाजियाबाद निवासी दीपक जोशी के रूप में हुई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुट गई है।

