जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में सघन पैदल गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त की।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई तथा आवश्यक स्थानों पर कार्रवाई भी की गई।पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया।
साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगामी त्योहारों के दौरान जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

