Sunday, April 26, 2026
- Advertisement -

जानिए, श्मशान घाट पर हुए हादसे की कहानी, चश्मदीद की जुबानी

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: मुरादनगर में रविवार दोपहर को श्मशान में हुए हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयराम के परिवार का एक सदस्य भी शामिल है। यहां फल विक्रेता जयराम के अंतिम संस्कार के दौरान गैलरी की छत गिर गई थी। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। मलबे में दबे लोगों के शरीर के अंग तक कट गए थे।

जयराम के पोते देवेंद्र ने बताया- दादा का अंतिम संस्कार चल रहा था। उस समय बारिश हो रही थी, तो लोग नई बनी गैलरी में खड़े हो गए। अचानक तेज आवाज आई। जब मैं उस तरफ दौड़ा, तो देखा कि छत गिर चुकी थी। कई लोग इसके नीचे दबे हुए थे। हादसे में मेरे चाचा की मौत हो गई। बड़े चाचा का लड़का भी मलबे में दबा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मेरे पिता को कंधे पर चोट आई, वे बाल-बाल बच गए।

53
घटना का चश्मदीद देवेंद्र।

जब वहां खड़े लोग मलबे में दबे

​​​​​​​पास ही में रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि हादसे के बाद किसी का केवल हाथ नजर आ रहा था तो किसी का सिर। ऐसा लग रहा था कि जो जहां खड़ा था, वहीं दब गया। गैलरी के किनारे पर खड़े लोग भी घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर पहुंची भीड़

श्मशान घाट के पास रहने वाले अरनेस्ट जेम्स ने बताया कि बारिश के बीच तेज आवाज हुई और चीख पुकार मच गई। घर से निकलकर देखा तो लोग श्मशान से बाहर की तरफ भाग रहे थे। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस और रेस्क्यू टीम को बुलाया। इसके बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ।

A

वीभत्स नजारा कि रूह कांप जाए

श्मशान के पड़ोस में रहने वाले मोरगन का कहना है कि हालात देखकर यह कहना मुश्किल था कि मलबे में दबे लोग जिंदा होंगे। कुछ लोग ऐसे भी थे जिनके हाथ-पैर कट चुके थे। जेसीबी से मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया।

महिलाएं भी ढूंढ़ रहीं परिजनों को

हादसे की खबर मिलते ही जयराम के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। कोई मलबे में अपने भाई की तलाश कर रहा था, तो कोई अपने पिता की। ​महिलाएं भी रोती-बिलखती अपनों को खोज रही थीं। कौन कहां है, किसी को पता नहीं था। हर किसी की जुबां से यही निकल रहा था कि यह क्या हो गया?

C

60 फीट लंबी थी गैलरी, ढाई माह पहले हुआ था निर्माण

बताया जा रहा है कि ढाई महीने पहले श्मशान घाट पर धूप, बारिश से बचाव के लिए 60 फीट लंबी गैलरी बनाई गई थी। इसे बनाते समय क्वालिटी का ध्यान नहीं रखा गया। गैलरी के गिरते ही इसे बनाने में इस्तेमाल हुई सामग्री चूरे में तब्दील हो गई।

श्मशान में 40 से ज्यादा लोग मौजूद थे

मुरादनगर के श्मशान में हादसे के समय 40 से ज्यादा लोग श्मशान में मौजूद थे। ये सभी फल व्यापारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। गैलरी के गिरने से वहां खड़े लोग मलबे में दब गए और किसी को बचने का मौका नहीं मिला।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.