Friday, August 14, 2026
- Advertisement -

Delhi News: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, हाईकोर्ट समेत छह जगहों को ईमेल से मिली धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में बम धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए दिल्ली की छह महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इनमें जामनगर हाउस और झंडेवालान मंदिर समेत कई प्रमुख स्थान शामिल हैं।

इसी बीच दिल्ली हाईकोर्ट को भी ईमेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। एहतियात के तौर पर न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया। कोर्ट की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई।

बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स ने की जांच

धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम को दिल्ली हाईकोर्ट भेजा गया। सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

दिल्ली हाईकोर्ट के जॉइंट सेक्रेटरी एडवोकेट कुणाल ने बताया कि धमकी प्रथम दृष्टया फर्जी लग रही है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे परिसर की जांच कर रहे हैं।

छह स्थानों को ईमेल से मिली धमकी

स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में छह स्थानों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। इनमें जामनगर हाउस और झंडेवालान मंदिर जैसे महत्वपूर्ण स्थान भी शामिल हैं। धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और संबंधित स्थानों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

धमकी भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। तकनीकी टीमों की मदद से ईमेल के स्रोत और भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि धमकी किस उद्देश्य से भेजी गई थी।

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। ऐसे में लगातार मिल रही बम धमकियों को सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू की जांच कर रही हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

WPI: जुलाई में थोक महंगाई थोड़ी घटी, 9.78% पर पहुंची; खाद्य महंगाई में बढ़ोतरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here