Tuesday, August 18, 2026
- Advertisement -

UP News: भिंड सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख की मदद

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के रहने वाले आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मध्य प्रदेश के भिंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में काल-कवलित हुए उत्तर प्रदेश के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने हेतु निर्देशित किया है। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।”

हादसा गोहद क्षेत्र के छीमका गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के अनुसार, पिकअप में सवार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले थे। वे ग्वालियर क्षेत्र में धान की रोपाई का काम करने के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर पिकअप से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान छीमका गांव के पास हाईवे पर बैठे गायों के झुंड को बचाने के दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सामने से आ रहे डंपर से भिड़ गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल गोहद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने आठ मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखा गया है और पुलिस उनकी शिनाख्त कराने के साथ ही परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। प्रशासन की ओर से मृतकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: फतेहपुर में 151 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | छुटमलपुर/सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत फतेहपुर पुलिस...

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में बागपत के 670 युवाओं ने पास की शारीरिक परीक्षा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को...

Nirmala Sitharaman Birthday: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री...

Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 79 अफसरों के तबादले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान सरकार ने देर रात...

Saharanpur News: गोकशी की तैयारी कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार, तीन मुठभेड़ में घायल

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: गोकशी की तैयारी कर रहे चार...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here