Sunday, August 23, 2026
- Advertisement -

Mohsin Khan: मोहसिन खान ने की सगाई, मंगेतर तमन्ना संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लिखा- एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना है

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीवी एक्टर मोहसिन खान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज कर दिया। एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखा है, ऐसे में उनकी सगाई की खबर सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोहसिन ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर कर रिश्ते को ऑफिशियल किया है।

सगाई की तस्वीरों में दिखे स्टाइलिश अंदाज में

शेयर की गई तस्वीरों में मोहसिन खान ब्लैक टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और रेड टाई में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी मंगेतर तमन्ना रेड कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। उन्होंने अपनी डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की।

एक तस्वीर में मोहसिन अपनी मंगेतर को पीछे से गले लगाए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए कैमरे के सामने पोज देते नजर आए। कपल की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां दीं।

तमन्ना के लिए मोहसिन ने लिखा खास नोट

सगाई की तस्वीरों के साथ मोहसिन ने तमन्ना के लिए एक लंबा और खूबसूरत नोट भी लिखा। उन्होंने अपनी मंगेतर को कॉन्फिडेंट, संवेदनशील और खुशमिजाज बताया। मोहसिन ने लिखा कि उन्हें ऐसा महसूस होता है जैसे तमन्ना उनके लिए आसमान में पहले से ही लिखी गई थीं।

रिश्ते की शुरुआत को याद करते हुए एक्टर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार तमन्ना को देखा और उनका हाथ थामा, तो उन्हें एक अलग तरह का सुकून महसूस हुआ। उसी पल उन्हें एहसास हुआ कि शायद उन्हें अपना खास इंसान मिल गया है।

‘एक-दूसरे में अपना घर ढूंढना’

मोहसिन ने आगे लिखा कि कभी-कभी दो लोग ठीक उसी समय एक-दूसरे से मिलते हैं, जब उन्हें मिलना होता है। अब दोनों साथ मिलकर प्यार, दोस्ती और खूबसूरत यादों से भरी जिंदगी शुरू करना चाहते हैं।

अपने नोट के अंत में एक्टर ने लिखा कि उन्होंने एक-दूसरे से सबसे खूबसूरत वादा किया है—एक-दूसरे में अपना घर ढूंढने का। मोहसिन ने अपनी लव स्टोरी और जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत के नाम एक टोस्ट भी किया।

कौन हैं मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना?

मोहसिन खान की मंगेतर तमन्ना के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक लोगों की नजरों से दूर रखा।

शुरुआती रिपोर्ट्स में तमन्ना को टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से बाहर का बताया गया है। हालांकि, उनके काम या प्रोफेशन को लेकर मोहसिन ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली खास पहचान

मोहसिन खान को सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी के मशहूर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली। शो में उन्होंने कार्तिक गोयनका का किरदार निभाया था और शिवांगी जोशी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लंबे समय तक चर्चा में रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CM Yogi: UP के 3.53 लाख रसोइयों को बड़ी सौगात, 5 लाख तक कैशलेस इलाज और 2 लाख का दुर्घटना बीमा

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश सरकार...

Saharanpur News: हाइपरटेंशन मरीजों का रक्तचाप 130/80 से कम रखना जरूरी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई),...

‘द कपिल शर्मा शो’ फेम राजीव ठाकुर पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से परिवार में मातम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Starship की टावर कैचिंग पर फिर बदली समयसीमा, एलन मस्क बोले- अभी कुछ महीने और इंतजार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: स्पेसएक्स के महत्वाकांक्षी स्टारशिप मिशन...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here