जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: मंडी थाना पुलिस ने शनिवार तड़के शक्लापुरी रोड पर मुठभेड़ के बाद हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी साकिब अहमद को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम रविकांत पराशर ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के प्रयास का आरोपी मोटरसाइकिल से शक्लापुरी की ओर आ रहा है।
पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। पीछा करने पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। पुलिस के नजदीक पहुंचने पर आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। बरामद काले रंग की स्पलेंडर प्रो मोटरसाइकिल भी चोरी के मुकदमे से संबंधित बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी निसार रोड, रायवाला का निवासी है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए दैनिक जनवाणी।

