नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो सितंबर 2026 तक इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस महीने Apple, Vivo, Xiaomi, Poco, Oppo और Infinix समेत कई बड़े ब्रांड नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज और किफायती सेगमेंट तक कई नए विकल्प बाजार में देखने को मिल सकते हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 18 Pro सीरीज और Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है। इसके अलावा Vivo, Xiaomi, Poco और Oppo भी अपने नए मॉडल पेश कर सकते हैं।
Infinix Hot 70 Pro
सितंबर में भारत में लॉन्च होने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में Infinix Hot 70 Pro शामिल हो सकता है। कंपनी इसे 4 सितंबर को पेश कर सकती है। फोन में 6.76 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। फोन में 6000mAh या 5600mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी संभावित कीमत करीब 25,000 रुपये हो सकती है।
iPhone 18 Pro सीरीज और Apple का पहला फोल्डेबल iPhone
प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में सितंबर का सबसे बड़ा लॉन्च Apple की iPhone 18 Pro सीरीज हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसे 9 सितंबर को पेश कर सकती है। नई सीरीज में हार्डवेयर और कैमरा से जुड़े कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
इसके साथ ही Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकता है। यह डिवाइस Samsung समेत अन्य कंपनियों के फोल्डेबल फोन को चुनौती दे सकता है। लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोल्डेबल iPhone में Face ID की जगह Touch ID दिया जा सकता है। इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी और यह 2 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।
Vivo V80 Lite 5G
Vivo V80 Lite 5G को 3 सितंबर को मलेशिया में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन में स्लिम डिजाइन, 5G कनेक्टिविटी और कैमरा फीचर्स पर खास फोकस देखने को मिल सकता है।
इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत 30,000 रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।
Oppo F35 सीरीज
Oppo की नई F35 सीरीज भी सितंबर में भारत में दस्तक दे सकती है। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च तारीख अभी सामने नहीं आई है। सीरीज में F35 Pro मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।
लीक्स के अनुसार, F35 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP मुख्य कैमरा मिलने की भी चर्चा है।
Vivo X500 सीरीज
Vivo अपनी प्रीमियम X सीरीज को X500 लाइनअप के साथ आगे बढ़ा सकता है। शुरुआत में इस सीरीज को चीन में पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमताओं पर खास जोर दे सकती है।
X500 Pro Max में बेहतर ऑप्टिकल स्टेबिलाइजेशन और 4K स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलने की चर्चा है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी शुरुआती कीमत 90,000 रुपये से अधिक हो सकती है।
Poco F9 सीरीज और Vivo T5
Poco F9 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 1 सितंबर को होने की उम्मीद है। F9 Pro और F9 Ultra मॉडल में दमदार हार्डवेयर के साथ बड़ी बैटरी मिल सकती है। भारत में इसकी संभावित शुरुआती कीमत करीब 45,000 रुपये हो सकती है।
वहीं, Vivo T5 को भारत में 2 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर और 7050mAh की बैटरी मिल सकती है। इसकी संभावित शुरुआती कीमत 34,999 रुपये बताई जा रही है।
Xiaomi 18 सीरीज और Xiaomi 18 Fold
Xiaomi भी सितंबर में चीन में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज पेश कर सकता है। इसमें Xiaomi 18 Pro, Xiaomi 18 Pro Max और Xiaomi 18 Fold जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं।
नए प्रोसेसर, बेहतर कैमरा सिस्टम और हाई-एंड डिस्प्ले इस लाइनअप की प्रमुख खूबियां हो सकती हैं। Xiaomi 18 Fold को महीने की शुरुआत में, जबकि Pro सीरीज को सितंबर के अंत में लॉन्च किए जाने की चर्चा है। भारत में आने पर इनकी कीमत 80,000 रुपये से ऊपर हो सकती है।
AI+ Nova 2 Power 5G भी हो सकता है लॉन्च
सितंबर में AI+ Nova 2 Power 5G की भी एंट्री हो सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट और NxtQuantum OS मिलने की जानकारी सामने आई है।
सितंबर में स्मार्टफोन बाजार में दिखेगा जबरदस्त एक्शन
कुल मिलाकर सितंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी व्यस्त महीना रहने वाला है। एक ओर Apple अपने नए iPhone और संभावित फोल्डेबल डिवाइस के साथ प्रीमियम सेगमेंट में हलचल बढ़ा सकता है, वहीं Xiaomi, Vivo, Poco और Oppo भी नए मॉडल के साथ बाजार में प्रतिस्पर्धा तेज कर सकते हैं। खासतौर पर फ्लैगशिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में होने वाले लॉन्च पर दुनियाभर के टेक यूजर्स की नजर रहेगी।

