Wednesday, September 30, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा चुनाव: सपा के दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, तीसरे प्रत्याशी के नाम पर सस्पेंस

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राज्यसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के दो उम्मीदवारों ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। पार्टी ने प्रो. राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, सपा के तीसरे प्रत्याशी के नाम को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

तीसरे उम्मीदवार के नाम पर अखिलेश यादव ने नहीं खोले पत्ते

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहले कहा था कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में दो नहीं, बल्कि तीन उम्मीदवार उतारेगी। विधानसभा में पार्टी के मौजूदा संख्या बल के हिसाब से दो उम्मीदवारों की जीत की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। ऐसे में तीसरे उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दोनों उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराने के बाद विधानसभा परिसर से बाहर निकले अखिलेश यादव से जब तीसरे प्रत्याशी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर नाम का खुलासा नहीं किया। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में पीडीए पर सबसे ज्यादा अन्याय हो रहा है और जनता 2027 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

एक सीट के लिए 37 विधायकों के वोट जरूरी

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है। चुनाव में विधानसभा के निर्वाचित सदस्य मतदान करेंगे। एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के मतों की जरूरत होगी।

वर्तमान में सपा के पास 95 विधायक बताए जा रहे हैं। हालांकि, इनमें वे विधायक शामिल नहीं हैं जिन्होंने पिछले राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ के पक्ष में मतदान किया था।

इनमें राकेश पांडेय, पूजा पाल, विनोद चतुर्वेदी और आशुतोष मौर्य के नाम शामिल हैं। पूजा पाल भाजपा की पदाधिकारी हैं, जबकि बाकी विधायकों को लेकर सपा को उम्मीद है कि उनमें से दो विधायक इस चुनाव में पार्टी के साथ लौट सकते हैं।

तीसरे उम्मीदवार को लेकर बढ़ी उत्सुकता

सपा के दो उम्मीदवारों के नामांकन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल पार्टी के तीसरे प्रत्याशी को लेकर है। अखिलेश यादव पहले ही तीन उम्मीदवार उतारने की बात कह चुके हैं, लेकिन बुधवार को दो ही उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

ऐसे में तीसरे प्रत्याशी के नाम और सपा की रणनीति को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई नाम सामने नहीं आया है।

16 अक्टूबर को होगा मतदान

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनावी प्रक्रिया के बीच सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर बना सस्पेंस अब आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करण जौहर की ‘कॉफी विद करण’ की आखिरी चुस्की, फाइनल सीजन का किया ऐलान

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

New Rule: अक्टूबर से बदलेंगे LPG से UPI तक के ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अक्टूबर का महीना शुरू होने...

रेंज रोवर स्पोर्ट इलेक्ट्रिक की एंट्री, 550hp पावर और 609 किमी रेंज; भारत में बुकिंग शुरू

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here