Friday, October 23, 2026
- Advertisement -

UP News: यूपी में एमएलसी चुनाव की वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 24.09 फीसदी मतदान

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 24.09 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत अधिक उत्साह दिखाया। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर सर्वाधिक 38.16 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर सबसे कम 13.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मेरठ खंड में 18.12 प्रतिशत, आगरा खंड में 18.05 प्रतिशत, लखनऊ खंड में 15.73 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 15.08 प्रतिशत और इलाहाबाद-झांसी खंड में 13.35 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बरेली-मुरादाबाद खंड में 38.16 प्रतिशत, गोरखपुर-फैजाबाद खंड में 36.07 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 34.71 प्रतिशत, मेरठ खंड में 32.44 प्रतिशत, आगरा खंड में 26.70 प्रतिशत और लखनऊ खंड में 16.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह और सरोजनीनगर से विधायक राजेश्वर सिंह ने पार्टी के सभी 11 प्रत्याशियों की जीत का दावा किया। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी ने विभिन्न जिलों में कथित फर्जी मतदान, बूथ कैप्चरिंग, कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की शिकायतें उठाई हैं।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मैनपुरी के बेवर और देवी रोड स्थित विभिन्न बूथों पर पहचान पत्रों की जांच किए बिना मतदान कराए जाने का आरोप लगाया। पार्टी ने श्रावस्ती के इकौना ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 183 पर भाजपा विधायक राम फेरन पांडेय और उनके समर्थकों के मतदान केंद्र में प्रवेश कर मतदान प्रभावित करने का आरोप भी लगाया।

सपा ने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर धमकाए जाने, मुरादाबाद-बरेली खंड के बिलारी तहसील स्थित बूथ संख्या 80 पर मतदाता सूची में फर्जी और डुप्लीकेट प्रविष्टियों के आधार पर मतदान कराए जाने तथा आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बूथ कैप्चरिंग और सपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के आरोप लगाए। पार्टी ने फतेहपुर के विजयीपुर ब्लॉक में भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की की शिकायत की।

सपा ने चुनाव आयोग से इन मामलों की जांच कर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भी चुनाव आयोग से शिकायतों का संज्ञान लेने की अपील की। उन्होंने हरदोई, प्रतापगढ़, रायबरेली और सीतापुर में पुलिस पर दबाव बनाने तथा लोगों को थाने बुलाए जाने की शिकायतें मिलने का दावा किया।

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने मतदान करने के बाद कहा कि लोग सपा के पक्ष में वोट कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों के बीच कुछ नाराजगी होने की बात स्वीकार करते हुए दावा किया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी कांति सिंह जीत हासिल करेंगी।

भाजपा की ओर से लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पत्नी नम्रता के साथ महानगर स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगकर वोट डाला।

उधर, औरैया में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी रहा। जिलाधिकारी ब्रजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Sharad Purnima 2026: कब है शरद पूर्णिमा? जानें चांदनी में खीर रखने की खास परंपरा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे आगरा के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 2 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग...

PM Modi: दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव का आगाज, पीएम मोदी बोले- युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here