जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
रविवार शाम अजमतगढ़ रेलवे फाटक के पास गांव अजमतगढ़ के ग्रामीणों ने एक युवक युवती का शव रेलवे लाइन पर पड़ा देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद सब की शिनाख्त चेनीस पुत्री मंगलू निवासी अजमतगढ़ तथा युवराज पुत्र कृष्ण निवासी वाजिदपुर खतौली के रूप में हुई।

ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि युवराज की गांव अजमतगढ़ में रिश्तेदारी है। इसलिए उसका गांव में आना जाना लगा रहता था।इसी बीच युवराज का चेनिस के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। मगर, उन दोनों का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है।
कुछ देर पहले ही शताब्दी एक्सप्रेस इधर से गई थी, शायद उसी से कटकर इन्होंने आत्महत्या की है। दोनों प्रेमी युगल ने आत्महत्या क्यों की इस मामले की किसी को कोई जानकारी नहीं है। उधर थाना प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

