Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

खल रही है सिंथेटिक ट्रैक की कमी, मैदान में भरा पानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बारिश के कारण पानी भर गया। जिससे मैदान में कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई। ऐसे में खिलाड़ियों को बुधवार को ही रवाना होना था, जिसके चलते ट्रायल कराने पड़े।
संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने मिलकर मैदान को प्रतियोगिता के लिए सही किया। संघ के सचिव ने कहा कि सिंथेटिक ट्रेक की कमी मेरठ को खल रही है। यहां से इतनी प्रतिभाएं निकल चुकी हैं। लेकिन अभी तक मूलभूत सुविधाओं के लिए खिलाड़ियों को तरसना पड़ रहा है।

मेरठ डिस्ट्रिक एथलेटिक एसोसिएशन ने की जिले की थ्रो टीम की घोषणा

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक संघ द्वारा जिले की टीम का चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि थ्रो के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें चयनित खिलाड़ी कौशांबी में सात जनवरी से 10 जनवरी तक होने वाली थ्रो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मौसम खराब के बावजूद ट्रायल के लिए काफी संख्या में खिलाड़ी पहुंचे। इसके लिए जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट पर पहले ही आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। खराब मौसम के कारण कुछ देर के लिए प्रतियोगिता को स्थगित किया गया।

MRT6 mrt 3a.jpg c scaled

जिसके बाद ग्राउंड से पानी हटाकर ही ट्रायल प्रतियोगिता शुरु की गई। ट्रायल में बालिका वर्ग में 16 वर्ष में डिस्कस थ्रो में उज्जवल कसाना, 18 वर्ष में भाला फेंक में आरजू, 18 वर्ष गोला फेंक में विधि, 20 वर्ष डिस्कस थ्रो में स्वाति शर्मा का चयन किया गया। वहीं, बालक वर्ग में 14 वर्ष गोला फेंक में यशस्वी प्रताप सिंह, 16 वर्ष डिस्कस थ्रो में अजीब रिजवी, अभिजीत तेवतिया, दीपांशु कसाना, 16 वर्ष भाला फेंक मनीष, 18 वर्ष डिस्कस थ्रो में अनुराग पटेल, 18 वर्ष भाला फेंक में अभिजीत कुमार, 20 वर्ष डिस्कस थ्रो में सत्यम सिंह व तेजस मलिक, 20 वर्ष भाला फेक में विनीत कुमार, 20 वर्ष गोला फेक में लकी धीमान, साजिद सैफी और सना चौधरी का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी संगम एक्सप्रेस से कौशांबी के लिए रवाना हुए। इस मौकेपर तकनीकी अधिकारियों के रूप में विशाल सक्सेना, अमिता सक्सेना, विरेंदर, अरुण कुमार, विक्रम सिंह, आजाद सिंह लोहिया, प्रशांत तेवतिया, अरुण कुमार, वरुण, कुलदीप, मनजीत, रविंदर भराला, प्रगति आदि रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img