- करनावल में आंदोलन के 19वें दिन किसानों ने परेड के लिए भरी हुंकार
जनवाणी ब्यूरो |
सरूरपुर: कस्बा करनावल में पिछले 19 दिनों से किसानों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।धरने के 19 दिन किसानों ने 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर रिहर्सल का किया। इस दौरान किसानों ने घोषणा की कि दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन के लिए 26 जनवरी को क्षेत्र से भारी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर जाएंगे और परेड में शामिल होंगे।
इसे लेकर किसानों की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही हैं। अनिश्चितकालीन धरने में किसानों में हुंकार भरते हुए कहा कि 26 जनवरी की परेड में सरकार के हौसलें पस्त करने के लिए ट्रैक्टरों की परेड करके सरकार को किसान की ताकत दिखाई जाएगी।

इसके लिए क्षेत्र में ट्रैक्टरों का रिहर्सल किसानों के द्वारा लगातार चल रहा है। शुक्रवार को करनावल में भी किसानों ने ट्रैक्टरों का रिहर्सल किया। उधर, अनिश्चितकालीन धरने में किसानों ने कहा कि सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए कृषि प्रधान देश में किसानों का आंदोलन चलना अच्छा नहीं है। धरने के दौरान मुख्य रूप से मनोज सभासद, रामपाल दादा, कंवरपाल, लोकेश, वाजिद सभासद, बिट्टू, झंडा, डिंपल, रविंदर, कालूराम व दीपक आदि मौजूद रहे।

