जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: प्रधानाचार्य रामकरण सिंह ने बताया की सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा 2020 में भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम प्रांत के 63 विद्यालयों में से 43 विद्यालयों ने भाग लेते हुए कुल 299 भैया – बहनों का पंजीकरण कराया तथा इनमें से 274 भैया – बहनों ने परीक्षा दी। प्रतिभागी भैया – बहनों में से 48 भैया – बहन उत्तीर्ण हुए । उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण भैया – बहनों में से श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज किरतपुर के भैया वंश कुमार ने 14वां स्थान प्राप्त किया।
प्रांतीय योजनानुसार मेधावी भैया-बहनों के लिए भेजी जाने वाली राशि वंश कुमार को एक सम्मान समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ छतरपाल, विद्यालय के प्रबंधक विजय गोयल, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह, प्रदीप चौहान ने पुरस्कार रूप में दी।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष ने सभी भैया बहनों से उम्मीद की, कि वे और अधिक परिश्रम कर प्रांत में प्रथम स्थान प्राप्त कर के अपने विद्यालय तथा अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरन सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस उपलब्धि के लिए भैया – बहनों को शुभकामनाएँ दीं।

