Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

गन्ने का मूल्य 450 रूपये कुंतल हो: धीरज कुमार

  • आकियू ने बैठक कर कृषि कानून पर की चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: आजाद किसान यूनियन की मासिक मिटिंग समिति के प्रांगण में चौधरी विरेंद्र सिंह की अध्यक्षता और सतेंद्र राठी के संचालन में संपन्न हुई। मिंटिग में कृषि कानूनों के विरोध में चर्चा की गई। मिटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कृषि कानूनों के विरोध में कहा इस कानूनों के द्वारा सरकार ने किसानों को पूंजीपतियों के लिए बांधने का काम किया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों का शोषण कर रही है। अभी तक गत वर्षो का करोडो का गन्ना भुगतान बकाया है। जिसे सरकार तीन महीने के वर्तमान पेराई सत्र होने के बाद भी नही दिला पाई। जिलाध्यक्ष धीरज कुमार उर्फ मोंटी ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के पक्ष में निर्णय नही लेना चाहती है।

इसलिए तीन महीने के पेराई होने के बाद भी अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नही किया। जबकि लागत के हिसाब से गन्ने का मूल्य कम से कम 450 रूपये कुतंल होना चाहिए। प्रदेश संयोजक एम पी सिंह ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण करने का काम करती है। अब किसानों को भी आगामी समय में सरकार को आइना दिखाने का काम करना है। इस दौरान नेपाल सिंह, शकील अहमद, तौकीर अहमद, तारीफ, गोविंद सिंह, नौबहार सिंह, राजेंद्र सिंह, शाहिद, राहुल सिंह मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img