- भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ता नोएडा के लिए रवाना हुए
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कृषि कानून के विरोध मेें दिल्ली-नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर लगातार भाकियू लोकशक्ति का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाकियू लोकशक्ति जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने वाहनों से दलित प्रेरणा स्थल नोएडा के लिए रवाना हुए।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली नोएडा स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर लगातार भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को भाकियू लोकशक्ति के राष्टीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह के आदेशानुसार दलित प्रेरणा स्थल गेट नम्बर पांच पर एक किसान महापंचायत की जाएगी।
जिसके लिए आज भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बिजनौर जिलाध्यक्ष चौधरी बीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाकियू लोकशक्ति पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने वाहनों से बिजनौर दलित प्रेरणा स्थल नोएडा के लिए से रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष चौ़ बीर सिंह सहरावत ने बताया कि भाकियू लोकशक्ति के द्वारा किसान महापंचायत करके आगे आंदोलन को तेज करने की रणनीति तैयार की जाएगी। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापिस नहीं लेती और एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बनाती।
तब तक भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का धरना प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। दिल्ली जानें वालों में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौ़ बीर सिंह सहरावत राष्टीय महासचिव चौ़ पदम सिंह, प्रदेश महासचिव चौ़ सतबीर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल महासचिव अम्बरीष चौधरी, जिला महासचिव गौरब चौधरी, जलीलपुर ब्लाक अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, किरतपुर ब्लाक अध्यक्ष हितेश, नजीबाबाद तहसील अध्यक्ष विपिन चौ़
जिला महासचिव गजराज सिंह, जिला सचिव जोगेंद्र सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला संगठन मंत्री घनश्याम सिंह पांडे, धामपुर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह मुखिया, प्रीतम सिंह आदि रवाना हुए।

