Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

उप्र के ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी: भूपेंद्र

  • कहा, ढाई करोड़ शौचालय बना मां-बहनों के सम्मान की रक्षा की
  • 4.7 करोड़ से बनने वाले जिला पंचायत भवन का शिलान्यास किया

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भारत स्वच्छता मिशन के तहत ढाई करोड़ शौचालय बनाकर मां-बहनों के सम्मान की रक्षा की है। साथ ही, राज्य वित्त आयोग और 14 वें वित्त आयोग से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी गई।

कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी मंगलवार को 407.7 लाख की लागत से बनने वाले जिला पंचायत भवन का शिलान्यास करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के पास अपने भवन नहीं होते थे इसलिए डीपीआरसी के तहत प्रदेश के 25 जिलों जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर की स्थापना राज्य वित्त आयोग से की गई है जिसमें शामली भी शामिल है।

पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग और 14वें वित्त आयोग से धनराशि जाती है। इसलिए बड़े स्तर पर कार्य किए। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली भारत स्वच्छता मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने का काम पंचायती राज विभाग ने किया।

33 10

उप्र सरकार ने ढाई करोड़ से अधिक लोगों को व्यक्तिगत शौचालय देने का काम किया। आज भी बड़े स्तर पर पीने के लिए स्वच्छ जल नहीं है। सरकार ने सड़कें, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीरता से कार्य किया है। भाजपा सरकार आने से पहले प्रदेश में 4-5 जिलों को बिजली मिलती थी।

बिजली के वितरण में भी वीआईपी कल्चर अपनाया जाता था जबकि अन्य जगह बिजली नहीं मिलती थी लेकिन सरकार ने वीआईपी कल्चर को खत्म कर बिजली आपूर्ति में सुधार का कार्य किया। बिजली के वितरण बिना भेदभाव के पारदर्शिता अपनाई गई।

सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, उनमें किसी तरह का भेदभाव नहीं किया गया। उन्होंने सपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछली में कब्रिस्तानों की चारदीवारी बनवाने का कार्य किया गया। इसलिए जब हमारी सरकार बनी तो लोगों के मन में था कि श्मशान घाटों का भी सौंदर्यकरण हो।

इसलिए श्मशानों के सौंदर्यकरण को 100 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। साथ ही, प्रदेश के 80 हजार विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण हुआ। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर व्यापक कार्य हुआ। मां-बहनों के सम्मान की रक्षा की गई। साथ ही, जीवन सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है। वैश्विक महामारी कोरोना पर तैयारी के साथ लॉकडाउन लगाया। देश में वैक्सीन भी बनी लेकिन कुछ लोग उसको भी राजनीतिक चश्मे से देख रहे हैं।

इससे पूर्व कार्यक्रम को कैराना लोकसभा से सांसद प्रदीप चौधरी, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, मृगांका सिंह आदि ने संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

साथ ही, कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत अध्यक्षपति प्रसन्न चौधरी ने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीपीआरओ आलोक शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी मुकेश कुमार जैन, जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा, अनिल टीनू बाबरी, शेरसिंह राणा, सुषमा चौहान, विपिन कुमार, मास्टर जाहिद, अनुज चौहान, सुधीर चौधरी, वाजिद अली, अनिल चौहान, मौलाना जावेद, मुकेश सैनी, सकूदा बेगम, चांदवीर वाल्मीकि, सुनील चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, चेयरमैन बनत राजीव कुमार, मीनू संगल, विवेक प्रेमी, विशेष सरोहा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img