- सोतीगंज की घटना, जान की मारने की धमकी, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: सोतीगंज में बशीर होटल खाने के पैसे-मांगने को लेकर विवाद हो गया। दोनों युवकों ने होटल संचालक से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर डाली। विरोध करने पर मारपीट कर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तरफ से दोनों बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी
गर्ई है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज बशीर कबाव कार्नर होटल है। बुधवार को रात क्षेत्र के रहने वाले जानू, मोनू पुत्र महबूब होटल खाना खाने पहुंचे थे। होटल मलिक हाजी सलीम के खाने के पैसे मांगने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे और कहने लगे कि तेरा होटल काफी अच्छा चल रहा है। पांच लाख रुपये महीना चाहिए। नहीं तो गोली मार देगे, विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने होटल संचालक से मारपीट कर हवाई फायरिंग कर डाली।

जिससे क्षेत्रवासियों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित की ओर से दोनों के खिलाफ रंगदारी की तहरीर दी गई है। उधर, सदर बाजार एसओ दिनेश चंद्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।

कंकरखेड़ा: 20 हजार रुपये रंगदारी मांगने का आरोप
बहादरपुर गांव निवासी वरूण सिंह ने बताया कि वह दूध बेचने का कार्य करता है। आरोप है कि नंगलाताशी सैनिक विहार कॉलोनी निवासी अमन व डबल स्टोरी कंकरखेड़ा निवासी राजू उर्फ राजकुमार उससे बीस हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। सोमवार देर रात वह अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था। दोनों आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और 20 हजार रुपये छिन लिए।
पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी ने कहा कि अगले महीने से समय पर 20 हजार रुपये भेज देना। पीड़ित ने थाने पर दोनों आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपी को जेल भेज दिया। सीओ दौराला संजीव दीक्षित का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
मेरठ: राज मिस्त्री और मजदूरों की पड़ोसियों से मारपीट
बौद्ध विहार में चिनाई का काम कर रहे राज मिस्त्री व मजदूरों की पड़ोसी ने जमकर पिटाई कर डाली। मौके पर पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। नौचंदी थाना क्षेत्र के बौद्ध विहार मनसुख कुटी निवासी महिला क्रांति पत्नी जय भगवान अपनी दो बेटियों वह एक पोते के साथ घर में रहती हैं। महिला के पति व बेटे का स्वर्गवास हो गया है। महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में उनके देवर किशन का मकान है।
महिला के मकान में चिनाई का कार्य किया जा रहा। मंगलवार को उनके घर में उनकी एक बेटी थी घर के बाहर राजमिस्त्री व मजदूर पेड़ लगाकर काम कर रहे थे। इस दौरान किशन के बेटे हिमांशु ने पेड़ लगाने का विरोध करते हुए पेड़ गिराकर राजमिस्त्री व मजदूर के साथ मारपीट कर दी।
महिला ने बताया कि उनके पति के स्वर्गवास के बाद से यह लोग लगातार हमें तरह-तरह से प्रताड़ित करते आ रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर यह लोग दबंगई दिखाते हुए घर पर काम कर रहे राज मजदूर मिस्त्री के साथ मारपीट करने लगे। महिला ने नौचंदी थाना जाकर तहरीर दर्ज कराई है।
मेरठ: फ्लैट में घुसकर बदमाशों ने महिला से की मारपीट
ईरा गार्डन में कॉलोनी में मंगलवार को बदमाशो ने एक फ्लैट में घुसकर महिला से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर डाली। पड़ोसियों की भीड़ जमा होने पर बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पीड़िता महिला ने 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के ईरा गार्डन कॉलोनी में मंगलवार शाम को बाइक सवार दो बदमाश एक फ्लैट में घुस गए और महिला से मारपीट करते हुए फ्लैट में तोड़फोड़ कर डाली। महिला के शोर मचाने पर आस पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। उधर, ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सुभाष अत्री का कहना है कि इस मामले में महिला की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं की गई है।

