Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

बाल सदन मांटेसरी स्कूल के प्रधानाचार्या ने लोहड़ी पर्व का बताया महत्व

  • पवित्र अग्नि मे तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी व मक्का अर्पित किए

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बाल सदन मांटेसरी स्कूल में लोहड़ी पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या किरण बाला जौहर ने लोहड़ी को भारतीय संस्कृति का पर्व बताते हुए इसका महत्व बताया।

बाल सदन स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य किरण बाला ने लोहड़ी के पर्व का महत्त्व बताते हुए इसे मनाने की पारम्परिक विधि के सम्बंध में बताया। उन्होंने कहा सभी पर्व हमे एकता, प्यार, भाई चारे का संदेश देते हैं।
इसके पश्चात् पवित्र अग्नि मे तिल, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी व मक्का अर्पित कर सभी ने अग्नि के चक्कर लगा कर देश में सुख शांति की कामना की।

डॉ एसके जौहर ने कहा लोहड़ी पर्व पर किसानों के खेत लह लहाने लगते है और रबी की फसल की कट कर आती है नयी फसल के आने की खुशी और अगली फसल की बुआई से पहले यह पर्व मनाया जाता है। वहीं इस पर्व को शीत ऋतु के जाने और बसन्त ऋतु के आने के तौर पर भी देखा जाता है। भारत के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ये पर्व ढोल नगाड़ो के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में सभी ने लोहड़ी पर्व का आनन्द लिया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ एस. के. जौहर, किरण बाला व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा l

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img