जनवाणी संवाददाता |
खेकड़ा: स्वच्छता अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए नगर पालिका द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए पालिका द्वारा रात्रि में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। देशभर में स्वच्छता अभियान चल रहा है। जिसको लेकर नगर पालिका ने भी कमर कस ली है। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही पालिका ने रात्रि में स्वच्छता अभियान चला रखा है।
पालिका द्वारा चलाए जा रहे इस सफाई अभियान से नगर में स्वच्छता के स्तर में बढोत्तरी हो रही है। वहीं नगर के लोग भी पालिका द्वारा चलाए जा रहे इस स्वच्छता अभियान की प्रशंसा कर रहे है। पालिका ईओ अनिल पंडित का कहना है कि दिन में दुकानें खुल जाती है वाहनों का आवागमन व भीड़ भी बढ़ती है।
जिसके चलते सफाई करते समय कर्मियों को सफाई करने में परेशानी होती है। इसलिए सुबह व रात्रि में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पालिका चेयरमैन संगीता धामा का कहना है कि नगर को स्वच्छ रखना उनकी पहली प्राथमिकता है। नगर के लोगों को असुविधा ना हो इसके लिए रात्रि सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

