- दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई
- पुलिस अधीक्षक से पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
जनवाणी संवाददाता
अफजलगढ़: क्षेत्र के ग्राम हरपुर जंगल की नहर में हुई गांव मच्छमार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या मे कोई भी गिरफ्तारी न होने के चलते मृतक की पत्नी सहित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र ही आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग की।
रेहड़ क्षेत्र के ग्राम मच्छमार निवासी वीर सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र मंगल सिंह की बुधवार को हरपुर के जंगल नहर मे हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई रामगोपाल सिंह ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ अफजलगढ़ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

शुक्रवार को अफजलगढ़ कोतवाली के बाहर परिजनो ने आरोपियो पर पुलिस से हमराज होने का आरोप लगाते हुए एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वही म्रतक की पत्नी सुशीला देवी ने रेहड़ पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि दो सप्ताह पूर्व मेरे साथ हुए विवाद के चलते रेहड़ पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की थी।
रेहड़ पुलिस अगर समय रहते आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करती तो मेरे पति के साथ यह घटना नही घटती आरोपियो ने रंजिशन मेरे पति वीर सिंह की हत्या कर दी। रेहड़ पुलिस आरोपियो से हमसाज है पीड़िता ने एसपी बिजनौर से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वही मृतक के भाई रामगोपाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रवि, अंकुश कुमार पुत्रगण भोपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह पुत्र मनफुल सिंह व शकील पुत्र छोटे के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
कर दी।
विरोध करने वालो मे सुशीला देवी, मधु देवी, सवेता देवी, पूनम देवी, पूजा देवी, शान्ति देवी, छोटे लाल, ओमवीर सिंह, मोहन लाल, हेमराज सिंह, प्रमोद कुमार, किशन सिंह तथा संजीव सहित आदि ग्रामवासी मौजूद रहे। उधर सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की दो टीम गठित की गई शीघ्र ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जायेगा।

