- 1971 भारत पाक युद्ध में भाग लिए पूर्व सैनिकों को एसपी ने किया सम्मानित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तत्वाधान में सेना दिवस समारोह का प्रायोजन जैन धर्मशाला में किया गया। समारोह में जिलेभर के सैकडों पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता कर्नल हर्ष निधि ने व संचालन टीकम सिंह, अरविंद वर्मा व मुकुल जैन ने की। समारोह के मख्य अतिथि एसपी डा. धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।

समारोह में सेना दिवस के बारे मे अध्यक्ष ने विस्तार से बताया। इस वर्ष का सेना दिवस का मुख्य विषय 1971 भारत पाक युद्ध रहा, जिसकी स्वर्ण जयंति पर प्रकाश डाला। मुकुल जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि ने 1971 भारत पाक युद्ध में भाग लिए गौरव सैनानियों को सम्मानित किया। सम्मनित सैनिकों में रघुवीर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, मतेश कुमार, शोलोमन सिंह, हरज्ञान सिंह, पितांबर सिंह पाण्डेय, महाराज सिंह रावत आदि को सम्मानित किया। जूनियर हाई स्कूल नंगली छोईया के बच्चे दिव्या त्यागी, सोनिया व रसपाल उपाध्याय ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। समरोह की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।

