जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: मुख्य बाजार वाली धर्मशाला में पूर्व सैनिकों ने 73 वां थल सेना दिवस मनाया। जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नांगल के मुख्य बाजार वाली धर्मशाला में पूर्व सैनिक एसोसिएशन नजीबाबाद तहसील की ओर से पूर्व सैनिकों ने 73 वां थल सेना दिवस मनाया।
कार्यक्रम का संचालन विजय राणा तथा अध्यक्षता बुध सिंह ने की। इस मौके पर यहां मौजूद पूर्व सैनिकों सुशील शुक्ला, हुकम सिंह, हरपाल सिंह, संजीव सिंह, अवधेश कुमार, चुन्नू सिंह, गंगाधर शर्मा तथा मदन पाल सिंह आदि ने मुख्य अतिथि नांगल थाना प्रभारी संजय पांचाल को गुलदस्ता तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। जिसके साथ ही मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

