- नजीबाबाद एनएचएआई ने सफाई हेतु चलाया जन जागरण अभियान
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में नजीबाबाद कार्यालय द्वारा स्थानीय स्तर पर सफाई हेतु अभियान चलाकर जन-जन को जागरूक किया। इसके साथ ही कोतवाली मार्ग पर सफाई कार्य किया।
परियोजना निदेशक बीपी पाठक एवं न्यायमूर्ति आरए सिंह ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि हम सब को सफाई के प्रति सचेत रहना चाहिए आस पास में हो रही गंदगी को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। सफाई करना किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं है बल्कि यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक बीपी पाठक ने आगे कहा कि स्वच्छता के प्रति सचेत रहने से पर्यावरण साफ सुथरा बनेगा। हम सबको इसके प्रति जागरूक होना होगा। इसके बाद उनके नेतृत्व में कोतवाली रोड पर साहू जैन डिग्री कॉलेज के निकट सफाई अभियान चलाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

सफाई अभियान में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक बी पी पाठक, उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर ए सिंह, भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, ग्राम प्रधान पति नितेश त्यागी, डा विधु द्ववेदी ने सफाई जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अभियान में साहू जैन डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकतार्ओं, अनेक समाजसेवी संगठनों के स्वयंसेवी प्रतिनिधियों ने इस सफाई अभियान में भाग लिया। सफाई अभियान में भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, साहू जैन कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर विधु दिवेदी, प्रोफेसर डॉ अभय मित्तल, प्रधान पति नितेश त्यागी, समाजसेवी विपिन त्यागी, पवन कुमार, तकनीकी प्रबंधक एस पांडे, थीम इंजीनियरिंग के स्टाफ, तातारपुर लालू से क्षेत्रवासी सहित भाजपा के जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा डॉ रितेश सेन, अरविंद विश्वकर्मा, राकेश चौधरी, नामित सभासद नगर पंचायत जलालाबाद गंगाराम, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, इंजीनियर आशीष शर्मा, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह, हिमांशु कुमार, राजू ,सोमपाल राठी एवं एनएचएआई के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। वहां उपस्थित कचरे को उठाकर उसके ऊपर मिट्टी आदि डालकर सफाई कार्य किया गया।

