- बैंक का गेट बंद करके धरना-प्रदर्शन किया
जनवाणी संवाददाता |
रोहटा: जिला सहकारी बैंक में कार्यरत कर्मचारियों का इंसेंटिव नहीं मिलने के विरोध में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन बैंक के बाहर किया। कर्मचारियों ने की इंसेंटिव दिलाए जाने की मांग,मांगे पूरी नहीं होने पर दी आंदोलन की भी चेतावनी।
गौरतलब है कि जिला सहकारी बैंक में कार्यरत कर्मचारियों को इंसेंटिव नहीं मिल पा रहा है। जिसे पाने के लिए कर्मचारी बार-बार भटक रहे हैं, लेकिन आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है और कर्मचारियों को टरकाया जा रहा है। इसे लेकर कर्मचारी मांगें पूरी नहीं होने पर थक कर बैठ गए हैं। जिसके बाद अब कर्मचारियों ने दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
इसे लेकर शुक्रवार को बैंक के बाहर रोहटा में कर्मचारियों ने लंच समय के दौरान धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी बैंक में तालाबंदी करके बाहर बैठ गए और जिला सहकारी बैंक के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने इंसेंटिव दिलाने की मांग करते हुए हंगामा किया और कहा कि कर्मचारियों का कहना था कि यदि मांगे पूरी नहीं होती हैं, तो धरना प्रदर्शन को आंदोलन में बदल दिया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहेगा इस दौरान धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से रोहटा शाखा के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

