जनवाणी ब्यूरो |
शामली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा सत्र 2020-21 के लिए शामली जिले के जिला समन्व्यक के रूप में स्कॉटिश इन्टरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी को नियुक्त किया है। जिससे पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
सीबीएसई बोर्ड बोर्ड द्वारा स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी को जनपद का जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है। विद्यालय के चैयरमेन राजकुमार गर्ग व डायरेक्टर राजीव गर्ग ने प्रधानाचार्या आशु त्यागी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।
आशु त्यागी पिछले 24 वर्षों से प्रधानाचार्या पद पर कार्यरत है। देश के विभिन्न प्रदेशों में अपनी सेवाएं दी है। कई विषयों में परास्रातक के साथ-साथ पीएचडी कर रही है। देश के कई प्रतिष्टित सस्थानों जैसे आईआईएम अहमदाबाद व आईआईटी दिल्ली से प्रशिक्षण के साथ-साथ इग्लैंड के प्रसिद्ध संस्थान लिवरपूल विश्वविद्यालय से भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस उपलक्ष में सहोदय शामली ने एक सभा कर आशु त्यागी को नये जिला समन्व्यक के रूप में अभिनन्दन किया तथा उनके मार्गदर्शन में जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाने की अपेक्षा भी की।

