Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

‘तांडव’ वेब सीरीज पर प्रतिबंध की मांग को प्रदर्शन

  • राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: राष्ट्रीय हिंदू रक्षा के पदाधिकारियों ने ‘तांडव’ वेब सीरीज के विरोध में प्रदर्शन कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के नाम उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के प्रदेश मंत्री कुलदीप गौड के नेतृत्व में कार्यकतार्ओं ने ‘तांडव’ वेब सीरीज के विरोध में शहर के शिव चौक पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना के पदाधिकारियों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।

जिसमें बताया गया कि ‘तांडव’ वेब सीरीज के प्रथम एपिसोड के 17वें मिनट में देवी देवताओं के संवादों मे ंअमर्यादित भाषा का प्रयोग दिखा गया है। कई जगह आपत्तिजनक, महिलाओं का अपमान करने जैसी कई दृश्य वेब सीरीज में शामिल है।

आरोप लगाया कि इस सीरीज की मंशा एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। ‘तांडव’ वेब सीरीज से हिंदू धर्म के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश बजाज, राजेश गिरी, महिपाल सिंह चौहान, अमित राणा, वासु जिंदल, वरुण कुमार, बृजमोहन शर्मा, सोनू चावला, संदीप उपाध्याय, समीर चंदेलिया आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img